Dhanbad: धनबाद जिला में बढ़ रही है चोरी की घटना जिससे लोग काफी परेशान होते नजर आ रहे है। धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र के भीमकनाली लेबर कॉलोनी को चोरो ने अपना निशाना बनाया। बताया जा रहा है की चोरो ने 3 बंद घरो में ताला तोड़कर चोरी की है।
चोरो ने तीनों घरों से कुल मिलाकर 6 तालों को तोड़ा। और उसके बाद तीनों घरो में रखे सोने, चांदी के आभूषण तथा नकदी पैसे और घर के महंगे सामानो की चोरी कर लिया गया। जानकारी के अनुसार तीनो घरो से 50 हजार नकद के साथ 17 लाख रूपए की गहने की चोरी हुई है। जिससे तीनो घर के मालिक काफी परेशान है। सभी माकन मालिक ने बताया की वह किसी काम से बहार गए हुए थे।
चोरो ने तीनों घरों से कुल मिलाकर 6 तालों को तोड़ा
![Dhanbad News: चोर हुए शातिर, उन्होंने एक साथ 3 घरों को निशाना बनाकर किया लाखो रुपयों की चोरी 2 चोरो ने तीनों घरों से कुल मिलाकर 6 तालों को तोड़ा](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8B-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%98%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%B2-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%B0-6-%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%A4%E0%A5%8B%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE-1024x576.webp)
बताया जा रहा है की चोर काफी शातिर थे। उन्होंने इस घटना को बड़े चतुराई से अंजाम दिया। चोरो ने इस घटना को देर रात में अंजाम दिया। इसके कारन आस-पास के लोग काफी डरे हुए दिख रहे है। इस घटना के बाद पुलिस चोरो के तलाश में जुट चुकी है।
Also read : चांदी के दाम में वृद्धि 81 हजार पहुंचे दाम एवं सोना के दाम में कमी, जाने आज का रेट
Also read : बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी पुलिस ने किया गिरफ्तार