Jamtara News: बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jamtara: अपराध कर अपनी पहचान छुपा रहा साइबर अपराधी को ढूंढते हुए मुंबई की साइबर पुलिस पहुंची जामताड़ा, जामताड़ा पहुँचने के बाद वहा जाँच पड़ताल कर दो संदिग्ध साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया और गाड़ी में बैठा कर दोनों आपराधियों को अपने साथ मुंबई लेके चली गई। बतया गया है की इन आपराधियो के खिलाफ मुंबई में MAR पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था।
मुंबई पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद दो साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार
साइबर अपराधी की तलाश करते करते मुंबई पुलिस जामताड़ा के पहुंची जहा उन्होंने जाँच अभियान चलाया और अपराधी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया की मुंबई पुलिस ने जामताड़ा के कई साइबर अपराधी के पुराने अड्डे पर छापेमारी की तब जेक दो संदिग्ध अपराधी पुलिस के गिरफ्त में आये है।
गिरफ्तार हुए साइबर अपराधी का नाम संतोष और दूसरे का रवि बतया जा रहा है। पुलिस की दी गई जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी जामताड़ा के कर्माटांड़ के ही निवासी है और अपने घर से ही साइबर अपराध को अंजाम तक पहुंचते थे
Also read: अपनी बीवी को मार कर युवक भाग रहा था दूसरे शहर, हुआ गिरफ्तार
मुंबई के MAR पुलिस थाने में दर्ज कराया गया था मामला
जानकारी के अनुसार पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी के खिलाफ मुंबई के MAR पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज करवाने वाले यह आरोप था की उनके पास से ऑनलाइन तरीके से लगभग 2 लाख कुछ हज़ार रूपए की ठगी की गई है। उसके बाद पुलिस अधिकारी के कड़े करवाई के कारण ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाते है। पुलिस का कहना है की आरोपियों के खिलाफ मामला जनवरी में दर्ज कराया गया था।
पुलिस के जाँच में पता चला है की आरोपी बैंक अधिकारी बनकर उनके साथ ठगी करते है जिनमे मामला दर्ज कराये युवक के बैंक से लगभग दो लाख की ठगी की गई थी। इसके बाद साइबर टीम की जाँच में अपराधी की लोकेशन जामताड़ा की आती है जिसके बाद पुलिस अधिकारियों की करवाई में दोनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाता है।