Latehar: झारखंड लातेहार के हुटाप पंचायत के एक सुदूर गांव में शादी से ठीक पहले दुल्हन अचानक भाग गई। जबकि संगीतमय बारात घर तक पहुंच गयी थी।
बारात के लिए सजावटी तैयारियां की गईं थी और इसके साथ ही शादी के लिए लड़की को मंडप में ले जाना था। लेकिन लड़की घर से भाग गई। दुल्हन के भाग जाने पर वहाँ का माहौल पूरा खराब हो गया और शादी की खुशियाँ भी गम में बदल गईं। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हो गई और बहस शुरू हो गई।
![Latehar News: दूल्हा शादी के सपने लेकर पहुंचा मंडप, दुल्हन ने सपनो पर फेरा पानी 'हुई फरार' 2 दुल्हन हुई फरार](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A4%A8-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%88-%E0%A4%AB%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B0.webp)
दुल्हन के पिता ने अपनी छोटी बेटी से शादी करने का आग्रह किया। जिस पर दुल्हन की बहन के पिता की पगड़ी का सम्मान करते हुए शादी के लिए तैयार हो गई। लेकिन दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया। फिर दोनों ने पंचायत अध्यक्ष को सूचित निर्णय की मांग की। लेकिन दोनों तरफ के लोग अपनी-अपनी मांग पर अड़े रहे। जिससे बहस बहुत ज्यादा ही बढ़ गई।
Also Read: ‘हैवानियत की हद हुई पार’ अपने ही मौसेरी बहन के साथ तीन लड़कों ने किया दुष्कर्म, हुए ग्रिफ्तार
Also Read: आज ED फिर करने जा रही है दोनों पति-पत्नी से पूछताछ