Latehar:- झारखंड निर्वाचन आयोग ने 29 अप्रैल को निर्वाचन भवन में झारखंड मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जो पिछले लोकसभा चुनाव से संबंधित था। प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से 20 म्यूजिक वीडियो एलबम शामिल थे।
लातेहार के लोक कलाकार रविकांत भगत को तीसरा पुरस्कार मिला। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) रविकांत भगत को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्हें नकद पुरस्कार भी मिला। शुभम संदेश से बात करते हुए रविकांत भगत ने बताया कि उन्होंने मतदाता जागरूकता पर एक नागपुरी गाना लिखा है। गाने के बोल थे, ‘हम भारतीय हैं, हम जिम्मेदार नागरिक हैं, आओ हम सब वोट करें, ये संविधान का वरदान है, ये देश की सबसे अच्छी चुनी हुई सरकार है।’
गाने को रविकांत भगत ने खुद लिखा और गाया है।
उन्होंने कहा कि इस गाने को उन्होंने खुद लिखा और गाया है. जबकि संगीत सुकुल ओरांव ने दिया है। इस फिल्म में दिनेश देवा, विजय प्रभाकर, रिंकू उराँव, लवकेश उराँव, अंकिता बेक, बलकरण उराँव और सबिता उराँव ने अभिनय किया है। जबकि कैमरा और एडिटिंग रांची के रवि मुंडा ने की है।
रविकांत ने कहा कि चुनाव में लोगों को घरों से निकलकर मतदान करना चाहिए क्योंकि यह लोकतंत्र का महापर्व है. मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी का मतदान जरूरी है। गौरतलब है कि झारखंड रत्न से सम्मानित रविकांत भगत ने कुड़ुख और नागपुरी भाषा में वीडियो एलबम बनाया है, जिसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
Also Read: कल्पना सोरेन ने किया उपचुनाव का नमांकन दाखिल