Latehar: मौके पर SP अंजनी अंजन ने कहा कि CRPF , कोबरा, झारखंड जगुवार और जिला पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाते हैं। इस अभियान में पुलिस ने भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। पुलिस की कार्रवाई से कई प्रमुख नक्सली संगठनों के सदस्यों ने सरेंडर कर दिया है।
यहाँ पुलिस जागरूकता अभियान से प्रभावित होकर कल्टू ने हिंसा छोड़कर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। कल्टू ने जंगल में भटक रहे अपने साथियों से भी हथियार छोड़कर पुलिस के सामने सरेंडर करने की अपील की है। SP ने बताया कि सरेंडर करने वाला माओवादी जोनल कमांडर कल्टू छकरबंधा व बूढ़ा पहाड़ इलाके में पिछले 2 दशक से सक्रिय था।
![Latehar News: संदिग्ध माओवादी जोनल कमांडर ने पुलिस के सामने किया सरेंडर 2 जोनल कमांडर ने पुलिस के सामने किया सरेंडर](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/02/%E0%A4%9C%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A4%B2-%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%B0-1024x576.webp)
2 दशक से संगठन के साथ कर रहा था अपराध
SP ने बताया कि कुल 8 आपराधिक मामले माओवादी जोनल कमांडर कल्टू उर्फ मोजिंदर के खिलाफ दर्ज हैं। वह छकरबंधा और बूढ़ा पहाड़ में मनोहर गंझू, छोटू खरवार, चंदन सिंह खरवार और कुंदन सिंह खरवार के साथ काम कर चुका है। 2004 में वह माओवादी अजय यादव के दस्ते में गया था। तब से वह कई काम कर चुका है। उसके खिलाफ औरंगाबाद थाने में 6, बालूमाथ थाने में एक और गारू थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है।
जोनल कमांडर कल्टू उर्फ मोजिंदर उर्फ लालदीप गंझू ने मीडिया को बताया कि वह अपने परिवार के साथ खेती बारी करके मुख्यधारा में लौटना चाहता है। उसने बताया कि भाकपा माओवादियों का गांव में आना-जाना लगा रहता था। वह 13 से 14 वर्ष की उम्र में माओवादी दस्ते में शामिल हुआ। उसने भी सुधाकरण, नकुल और दिनेश के आत्मसमर्पण से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है। कल्टू ने मुख्यधारा से भटके अपने सहयोगियों से सरकारी नीतियों का लाभ उठाने की अपील की है।
Also read: टाटा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और बस में भिड़ंत, लोगों से भरी थी बस