Ranchi News: रामगढ़ के सड़को पर रांची के तरफ निकल पड़ा राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा जुलुस

Suraj Kumar
4 Min Read
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला अब पहुंचने वाला है रांची

Ranchi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। 2 फरवरी को पाकुड़ से राहुल गांधी की यात्रा शुरू हुई। वे 3 फरवरी को बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे। 4 फरवरी को राहुल ने धनबाद और बोकारो की यात्रा की। 4 फरवरी की शाम को राहुल गांधी ने रामगढ़ छोड़कर वहीं रात्रि विश्राम किया। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रामगढ़ से रांची पहुंचेगी।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

सुभाष चौक पर ठहरा भारत जोड़ो न्याय यात्रा जुलुस

सुभाष चौक
सुभाष चौक

राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुभाष चौक पर कुछ समय रुका। वहां पर खड़े होकर उन्होंने लोगों को अभिवादन किया। सुभाष चौक पर लोग राहुल गांधी से हाथ मिलाने के लिए उत्सुक थे। बहुत से कर्मचारी उनके समर्थन में नारे लगाए। राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा थोड़ी देर रुककर रांची की ओर चला गया। काफिले में झारखंड के प्रभारी जयराम रमेश, जिए मीर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड हिंदू न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान और ममता देवी भी शामिल थे।

रात में आराम  के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारी भीड़ के बीच रांची की ओर चली गई। सोमवार की सुबह 8:00 बजे, राहुल गांधी अपने काफिले के साथ रामगढ़ के गांधी चौक पहुंचे। यहां राहुल गांधी को बाजे गाजे के साथ हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम लोग इंतजार कर रहे थे। स्कूली बच्चे भी राहुल गांधी के इंतजार में गांधी चौक पर कतार बनाकर खड़े थे। विद्यालय के बच्चों को अपने कार में बैठाकर राहुल गांधी ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई। वहां से राहुल गांधी का काफिला सुभाष चौक की ओर बढ़ा, जहां कई जगहों पर लोगों की भीड़ राहुल गांधी को देखने के लिए खड़ी थी।

स्कूली बच्चे भी राहुल गांधी के इंतजार में गांधी चौक पर कतार बनाकर खड़े थे।
स्कूली बच्चे भी राहुल गांधी के इंतजार में गांधी चौक पर कतार बनाकर खड़े थे।

Also read: 6 फरवरी को राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंचेगे खूंटी

4 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बोकारो से रामगढ़ पहुंची। गोला में राहुल गांधी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। राहुल गांधी को देखने के लिए लोग सड़कों पर खड़े थे। राहुल गांधी के आते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। राहुल गांधी को लोग घरों के ऊपर खड़े होकर देख रहे थे। गोला के बाद चितरपुर में भी लोग राहुल गांधी को देखने के लिए सड़कों पर जुटे थे। चितरपुर के बाद राहुल गांधी सीधे रामगढ़ पहुंचे। यहां उनका काफिला सिदो-कान्हू जिला क्षेत्र में पहुंचा। यहां वह और उनके दल ने रात्रि विश्राम किया। सोमवार सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू होगी।

प्रारंभ करेगा। राहुल की यात्रा रामगढ़ से थोड़ी देर में गांधी चौक और सुभाष चौक से रांची की ओर चलेगी। इस दौरान चुट्टूपालू घाटी में शहीद स्थल पर शहीद टिकैट उमरांव सिंह और शहीद शेख भिखारी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जयराम रमेश, कन्हैया, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड प्रभारी जीए गनी मीर भी राहुल गांधी के साथ थे।

Also read: ड्रग्स और गांजा तस्कर जिसे भेजा गया था जेल, अब पुलिस करेगी उसका जिला बदर

Categories

Share This Article
Follow:
"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *