Khunti News: 6 फरवरी को राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंचेगे खूंटी

Suraj Kumar
2 Min Read
राहुल गाँधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंचेगे खूंटी

khunti: चाईबासा, रिपोर्टर कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ नेता राहुल गांधी के छह फरवरी 2024 को खूंटी आगमन की तैयारी जोरों पर है। सिंहभूम लोकसभा स्तरीय कांग्रेस ईकाई बहुत उत्साहित है।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

सिंहभूम की सांसद और झारखंड प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा की उपस्थिति में शनिवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में जिला कांग्रेस कमेटी, प. सिंहभूम के पदाधिकारियों और प्रकोष्ठ विभाग संगठन के अध्यक्ष / चेयरमैन के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुई। बैठक में गीता कोड़ा ने कहा कि खूंटी में छह फरवरी 2024 को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा

भारत में राहुल गांधी की न्यायपूर्ण यात्रा ऐतिहासिक होगी। कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय और धन्यवाद ज्ञापन राज कुमार रजक ने किया। सभा में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, युथ इंटक अध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, जिला कांग्रेस महासचिव बालेमा कुई, मो.सलीम, लियोनार्ड बोदरा, अविनाश कोड़ा, सचिव जामबी कुदादा, लाल मोहन दास, विश्वनाथ तामसोय, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा,बिगनो रंजन दास, ब्रज मोहन देवगम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Also read: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के चलते, रांची में सुरक्षा बल अलर्ट पर

Categories

Share This Article
Follow:
"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *