Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बगान में मनसा पूजा की तैयारी के दौरान पति करण सिंह ने अपनी पत्नी और उसकी तीन साल की बेटी को बाजार जाते समय की फायरिंग। घटना की जानकारी मिलते ही अमनदीप कौर के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अमनदीप के पैर में गोली लगी। अमनदीप ने पुलिस को बयान दिया है।
![Jamshedpur News: घर में हुए विवाद के कारण पत्ती ने की गोली मारकर पत्नी को घायल 2 _पत्ती ने मारी पत्नी को गोली](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A5%80-.webp)
अमनदीप ने पुलिस को बताया कि उसने 2017 में करण से प्रेम विवाह किया था और जब उसे पता चला की करण एक अपराधी है। तो वो बाद में अपने मायके में रहने लगी। करन पड़ोस में रहता है। इन दोनों के बीच हमेशा बहस होती रहती है।
कल रात अमनदीप कौर अपनी तीन साल की बेटी को लेकर गोलमुरी बाजार गयी वह मनसा पूजा के लिए कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। रास्ते में करण रुका और दोनों के बीच बहस हो गई। इसी दौरान करण ने अमनदीप कौर के पैर में गोली मार दी। घटना के बाद करण तुरंत वहा से भाग गया पुलिस करण की तलाश कर रही है।
Also Read: इस तपती गर्मी के बीच दो भक्त डोमचांच से वृंदावन तक निकले पद यात्रा के लिए
Also Read: किसानों ने लगाया जयंत सिन्हा पर किसानों के प्रति लापरवाही का आरोप