Latehar : सरकार ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसके बाद भी बहुत से लोग वोट नहीं देते, लेकिन झारखंड के लातेहार का हेसलबार ऐसा गांव है। जहां ग्रामीण लोग वोटिंग के लिए बहुत उत्साहित हैं। यहाँ से 5 KM दूर एक पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मतदान केंद्र तक पहुंचने में काफी मुश्किल होती है। गांव से मतदान केंद्र तक सड़क बहुत खराब है। बूथ तक पहुंचने के बीच में दो नदियों पर कोई पुल नहीं है। तब भी मतदाता पूरे उत्साह से वोट डालते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नदी पर पुल बनाने से स्थानीय लोगों को बहुत फायदा होगा। चुनाव से पहले, नेता और उनके कार्यकर्ता लोगों को आश्वासन देते हैं। नदियों पर पुल और अच्छी सड़कें बनाए जाएंगे, लेकिन मतदान के बाद नेता अपने वादे भूल जाते हैं। इसके बावजूद, गांव के 80 % से अधिक मतदाता वोट देने के लिए 5 किलोमीटर की दूरी पर जाते हैं।
![Latehar News : जाने किन कारणों से ग्रामीण वोटर को वोट देने के लिए जाना पड़ता है मिलो दूर 2 गांव में सड़कों की स्थिति](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B5-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BF-1024x576.webp)
हेसलबार गांव में अधिकांश आदिवासी लोग रहते हैं। गांव में लगभग 250 लोग रहते हैं। गांव में सुविधा के लिए बिजली और पानी की सुविधा दी गई है, लेकिन सड़कों की हालत बहुत बुरी है। गांव 2 नदियों से गुजरता है। जिस पर पुलों का निर्माण नहीं हुआ है। गर्मी के दिनों में ग्रामीण किसी तरह गांव से प्रखंड मुख्यालय तक जाते हैं, लेकिन नदियों में बाढ़ आने पर वे अपने गांवों तक ही रहते हैं।
सदर प्रखंड का हेसलबार गांव ग्रामीण समाज का उदाहरण है। यहाँ के लोगों को कई चुनौतीओं के बावजूद वोट देना अनिवार्य है। ऐसे गांवों के लोगों को सरकारी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए, जो सरकार और प्रशासन को करना चाहिए।
Also read : देख-रेख न करने से 1998 में बना पावरलूम भवन हुआ खण्डार