Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र के वसुंधरा एस्टेट के पास अपराधियों ने हाइवा चालक सन्नी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल राज उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन बच्चा, राहुल राय और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई हथियार बरामद किए हैं। सभी को चाकुलिया से गिरफ्तार किया गया है। आज पुलिस इस मामले की जांच कर सकती है।
अपने भाई का बदला लेने के लिए सनी की हत्या कर दी गई।
![Jamshedpur News: गैंग बनाकर की थी एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने किया 6 लोगो को गिरफ्तार 2 छह गिरफ्तार](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%9B%E0%A4%B9-%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B0.webp)
सूत्रों ने बताया कि प्रवीर ने भाई प्रदीप सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए सन्नी की हत्या की है। प्रदीप हत्याकांड में सन्नी ने ही रेकी की थी। एक सप्ताह पहले सनी उसके घर आया और हंगामा करने लगा। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर सन्नी की हत्या करना चाहता था। राहुल सन्नी की रेकी कर रहा था।
सन्नी को एनएच पर अकेला देख राहुल बच्चा ने फोन पर सूचना दी। तभी राहुल सिंह, अर्जुन व अन्य बाइक से आये और सन्नी को गोली मार दी। प्रवीर बीच में बैठा था जबकि राहुल सिंह बाइक चला रहा था। बाइक पर पीछे अर्जुन बच्चा बैठा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाइक से चाकुलिया भाग गये।
Also Read: मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मियों से हुई चूक को लेकर कही गई बड़ी बात, जाने पूरी जानकारी