Dumka News: अनियंत्रित कार के कारण गई नाबालिक लड़की की जान, साथ ही एक और नाबालिक हुई घायल
Dumka: दुमका जिले के अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के निकट एक दर्दनाक घटना हुई है। बताया जा रहा है की एक अनियंत्रित कार ने 2 नाबालिक लड़कियों को जोरदार टक्कर मारी है जिसके कारन वह दोनों नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की वह दोनों नाबालिक लड़किया बहन है।
दोनों बहने रेलवे स्टेशन के पास सोनवाडंगाल मोहल्ले में लगे नल में वह दोनों अपना मुँह धो रही थी इसी दौरान एक अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार टक्कर मारी जिसके कारन दोनों नाबालिक गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उन दोनों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया गया।
कार ने 2 नाबालिक लड़कियों को जोरदार टक्कर मारी है
फिर इलाज के दौरान डॉक्टर ने 17 साल की मुस्कान कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। और उसी की बहन शालू गंभीर रूप से घायल हो है और उसका इलाज चल रहा है।इस घटना से नाराज लोगों ने कार चालक सुनील कुमार मंडल की बुरी तरह पिटाई कर दी. इस हमले में सुनील के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. घायल चालक सुनील को भी इलाज के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज लाया गया है. जहां उनकी हालत बेहद खराब है.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग हादसे से इतने गुस्से में थे कि वे ड्राइवर को पीटना चाहते थे, लेकिन अन्य स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया।
लोग हादसे से इतने गुस्से में थे कि वे ड्राइवर को पीटना चाहते थे
कार चालक (जीजा) ने बताया कि कार चला रहे सुनील कुमार देवघर जिले के झिलुआ गांव के रहने वाले हैं और जिले के गोपीकांदर प्रखंड स्थित कार्यालय में वरीय पदाधिकारी हैं. वह शहर के दुखु पोखर के पास रहता है और गोपीकांदर ब्लॉक में अक्सर आता-जाता रहता है।
इस घटना को लेकर दुमका के एसडीपीओ विजय कुमार महतो ने कहा की दुर्घटना के बाद जिन्होंने भी कार चालक के साथ मारपीट की है। उनके खिलाफ पुलिस के द्वारा कड़ी करवाई की जाएगी।
Also read : आज की 09 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also read : लोकसभा चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने लिए अपाहिजों ने निकाली यात्रा