Dumka: जिले के बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य मार्ग पर बाइक और मछली लदी पिकअप वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाईस पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बाइक चला रहा व्यक्ति और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के पास की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वैन बासुकीनाथ से मछली लोड करने नोनीहाट की ओर जा रही थी. तभी जरमुंडी थाना क्षेत्र के घोरटोपी गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग कच्ची सड़क से मुख्य सड़क पर आ रहे थे. दोनों अचानक एक दूसरे से टकरा गए।
हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
![Dumka News: शहर में फिर एक बार हुई दिलदहला देने वाली घटना, सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत 2 हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-2-%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%97-%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%AD%E0%A5%80%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%AA-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%8F-%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B2-.webp)
दुर्घटना में बाइक चला रही 25 वर्षीय हीरामणि मुर्मू (रामगढ़ थाना क्षेत्र के लतबेरवा गांव निवासी) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि मृतिका के पति विनोद सोरेन और एक लड़की पूनम हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही जरमुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी भेजा। पुलिस सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।
Also read : आज की 19 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also read : लिपस्टिक को लेकर रांची के ZUDIO में दो लड़कियों के बीच हुई झड़प, देखे वीडियो