Dhanbad: चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है और साथ ही नगर आयुक्त के नेतृत्व में दिव्यांगों ने रैली निकाली। रैली रणधीर वर्मा चौक से शुरू होकर नगर निगम, सिटी सेंटर होते हुए समाहरणालय पर समाप्त हुई। रैली में विभिन्न क्षेत्रों से आये दिव्यांगों को पंपलेट देकर मतदान करने के लिए अपील की गयी।
रैली में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त आइकॉन प्रमोद यादव भी मौजूद थे। जो लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे थे। रैली में कई ऐसे दिव्यांग मतदाता भी शामिल थे जो बोलने या चलने में असमर्थ थे। लेकिन वे लोगों से घरों से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील कर रहे थे।
![Dhanbad news: लोकसभा चुनाव के प्रति लोगों को जागरूक करने लिए अपाहिजों ने निकाली यात्रा 2 अपाहिजों ने निकाली रैली](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A5%88%E0%A4%B2%E0%A5%80.webp)
नगर आयुक्त ने आम लोगों से भी अपील की वे 25 तारीख को धनबाद में होने वाले चुनाव में अपनी ताकत दिखाएं और देश की समृद्धि और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिव्यांग युवा वोट देने के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं तो आप क्यों नहीं?
Also Read: आज बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद पोहचेंगे रांची प्रेस क्लब में
Also Read: आज की 08 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’