Latehar : शुक्रवार की शाम 6:15 बजे, सदर थाना क्षेत्र के एनएच 39 होटवाग गांव के निकट 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मंदीप प्रजापति, राजकुमार सिंह, देवंती कुमारी (तीनों नावागढ़, लातेहार) और सत्येंद्र यादव सिंगल उरांव (दोनों मानिकडीह, मनिका) शामिल हैं। घायलों को BJP के जिला महामंत्री बंसी यादव और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया।
![Latehar News : बाइक दुर्घटना में 5 युवक गंभीर रूप से हुए घायल 2 दो बाइक की टक्कर](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%A6%E0%A5%8B-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%95-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9F%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%B0-1024x576.webp)
जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रिम्स भेजा। बंसी यादव ने बताया कि मंदीप प्रजापति, राजकुमार सिंह और देवंती कुमारी मनिका से नावागढ़ अपने घर जा रहे थे। सत्येंद्र यादव और सिंगल उरांव लातेहार से अपने घर मानिकडीह जा रहे थे, दूसरी बाइक पर। उस समय होटवाग गांव के निकट दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क किनारे 5 लोग गिर गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर ने कहा कि पांचों को गंभीर चोट लगी है।
Also read : अल्पसंख्यक को उम्मीदवार बनाने की की जा रही मांग ‘जाने क्या है पूरा मामला’