Jamshedpur News: चाईबासा में XUV कार और मैजिक वैन में हुई जोरदार टक्कर, यहाँ देखे LIVE VIDEO ACCIDENT
Jamshedpur: झारखण्ड जिले के चाईबासा क्षेत्र में हाटगम्हरिया बाजार से मंझारी क्षेत्र जा रही Tata magic और चाईबासा तरफ से जा रही Mahendra XUV 500 के साथ बलंडिया के पास जोरदार टक्कर हुई। यह टक्कर इतनी जोरदार हुई की दोनों गाड़ियों के धजिया उड़ गए।
इस हादसे में XUV कार में बैठे लोगो को कोई खाश चोट नहीं आयी लेकिन मैजिक कार के 3 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए. वही बाकि कुछ यात्रियों को छोटे मोटे चोट लगे है।
Also Read: होली नजदीक आते ही तिलैया के दुकानों में सजे रंग, पिचकारी, कपडे वा गुलाल ‘तैयारी जोरो-शोरो पर’
प्राप्त जानकारी के अनुसार XUV कार कुमारडुँगी निवासी पुरूषोत्तम शर्मा नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। टाटा मैजिक मंझारी थाना क्षेत्र के बुनुमलाता निवासी मुचिया कुंकल के होने की जानकारी मिली है। XUV कार बहुत देर से अनियंत्रित होकर चलायी जा रही थी और अंत में बड़ी तेज गति से मजिक वैन में टकरा गयी।
Also Read: मैथन थाने के नजदीक NH 2 पर पम्मी नामक बस में अचानक लगी भयंकर आग, बस हुई जल के राख