Palamu: पलामू रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक नाबालिग लड़की हुई गंभीर रूप से घायल। जिस कारण से उसके दोनों पैर कट गए। यह घटना सिगसिगी रेलवे स्टेशन के पास हुई। हमे मिली जानकारी के अनुसार करकट्टा गांव निवासी मनोज पाल की आठ वर्षीय पुत्री दीपिका कुमारी अपनी मां के साथ सिगसिगी गांव में एक यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
![Palamu News: ट्रैन की चपेट में आने से लड़की की हालत हुई गंभीर, कर रही थी रेलवे ट्रैक को पार 2 ट्रैन की चपेट में आने से लड़की की हालत हुई गंभीर](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%88%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%9F-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%86%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%A4-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%88-%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%AD%E0%A5%80%E0%A4%B0-1-1.webp)
तभी लड़की अचानक से मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। लड़की की हालत अभी बहुत गंभीर बनी हुई है। सिगसिगी गांव में एक यज्ञ में शामिल होने के दौरान अपनी मां के साथ घर जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते समय लड़की मालगाड़ी की चपेट में आ गई। घायल अवस्था में बच्ची विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।
Also Read: आज की 06 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also Read: चोर हुए शातिर, घर में लोगों के होने के बावजूद किया चोरी