Giridih:- जेबीकेएसएस नावाडीह इकाई ने शनिवार को स्थानीय प्रखंड के स्व बिनोद बिहारी महतो ग्रामीण स्टेडियम में जबर टुसू परब मनाया।
केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने कहा कि हमारी पार्टी ने बिना किसी पद पर रहते हुए अबतक कई कर्मचारियों की मौत पर उनके परिवारों को लाखों रुपये की क्षतिपूर्ति दी है और सैकड़ों कर्मचारियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी दी है। 2024 के लोस चुनाव में अगर मैं सांसद चुना जाता हूँ, तो दिल्ली पूरी तरह से ग्रामीणों की समस्याओं से प्रभावित होगी।
पारसनाथ का बेटा टाइगर को गिरिडीह से जीत दिलाएं। औरंगाबाद में पांच बार रहने वाले लोगों को भी एक मौका दिया गया, लेकिन वे सिर्फ अपना सूटकेस भरने में लगे, यहां की जनता का भविष्य नहीं सोचा।
![Giridih News: टाइगर जयराम महतो ने कर्मचारियों के परिवार को लाखो रूपये दिए है, बिना किसी सत्ता के पद के 2 केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7-%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%97%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A4%AF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%A4%E0%A5%8B-1024x576.jpg)
गिरिडीह के दो बड़े नेताओं का नाम आ रहा था, लेकिन टाइगर का नाम सुनते ही हजारीबाग भाग गए और लोस को सीट देने लगे। आज राज्य में कोई नेता नहीं है जो आदिवासी लोगों का भविष्य बता सके। माना जाता है कि बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जैसे कुछ जिलों में बाहरी लोगों के बस जाने से स्थानीय लोग अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं. इसलिए जेबीकेएसएस ने दो वर्षों से नावाडीह में जबर टुसू परब करके इसे बचाने की कोशिश की है।
Also Read: Deoghar news: ड्राइवर की एक गलती से छोटे बच्चे की मौत, जाने कैसे हुइ ये घटना?
विशिष्ट अतिथि और जेबीकेएसएस के डुमरी विस प्रभारी मोतीलाल महतो ने दहेज प्रथा और समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा की। प्रखंड अध्यक्ष देव नारायण महतो ने अध्यक्षता की और झुमरा किंग बबन सिंह ने संचालन किया। टुसू गीत को खोरठा लोक गीत के कलाकार सावित्री कर्मकार और बबन सिंह ने गाया।
Also Read: Deoghar News: पानी को लेकर लोग हुए परेशान, 8 गांवो में नहीं पहुंचा पानी
फूलमती देवी, अजय महतो, पंसस गीता देवी, प्रखंड सचिव संजय राय, कोषाध्यक्ष सुंदर महतो, पूर्व मुखिया योगेंद्र रंजन, कार्यकारिणी सदस्य वकील महतो, खगेंद्र महतो, दिनेश महतो, महिला नेत्री सुभद्रा कुमारी, गीता देवी, मनोज महतो, शिव प्रकाश, विजय महतो, टिंकू शर्मा, संजय महतो, प्रवीण चंद्रवंशी, संदीप झारखंडी सहित