Jamshedpur News: श्री ओमेश्वर नाथ मंदिर समिति की कमान विशाल त्रिपाठी ने संभाल ली है।
Jamshedpur:- श्री ओमेश्वर नाथ मंदिर समिति की बैठक शनिवार को बारीडीह स्थित बागुन नगर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से विशाल कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष चुना। समिति ने रामनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष और राम दुलार मौर्य को सचिव नियुक्त किया। बैठक में मंदिर के नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं उत्सवी अवसरों पर कार्यक्रम होंगे। देवानंद झा, आशीष कुमार गुप्ता, शशिकांत कामत, संजय सिंह, राधेश्याम शर्मा, गोविंद झा, शिवराम, प्रवेश झा, संजय कुमार गुप्ता, जितेन गोप, सुधीर कुमार शर्मा, संजीव कुमार पांडे, अशोक सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे बैठक।
Also Read: 27 मार्च तक मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमी को दूर करेंगे भारत निर्वाचन आयोग