Palamu: रामनवमी पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने हुसैनाबाद के कई मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ पीयूष सिन्हा, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो व थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने किया। एसडीएम पीयूष सिन्हा ने कहा कि रामनवमी पर जुलूस के निर्धारित रूट में कोई बदलाव नहीं होगा। अधिकारियों ने जुलूस के रूट पर भी नजर रखी।
![Palamu News: आज रामनवमी के दिन SDM और SDPO ने किया पुरे इलाके का निरीक्षण 2 पुरे इलाके का निरीक्षण](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%87-%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%A3-.webp)
जुलूस के रास्ते में आने वाली अस्थायी बाधाओं को हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि जुलूस के दौरान धार्मिक स्थलों के अलावा सड़क पर भी पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा समिति के सदस्यों को सरकार और चुनाव आयोग के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
Also Read: आज की 17 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also Read: कोडरमा पुलिस ने नवरात्रि को लेकर लोगों के लिए जारी किया गया अलर्ट