Dhanbad News: सामने आई एक शर्मनाक घटना दहेज के लिए साँस के द्वारा की गई बहु की हत्या
Dhanbad: धनबाद जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना हुई है बताया जा रहा है की एक विवाहित महिला की आग में झुलसकर उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद महिला के परिजनों ने ससुराल वालो पर दहेज़ के लिए महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
और साथ महिला के परिजनों ने इस घटना को लेकर पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया की महिला की शादी 2017 में तोपचांची थाना क्षेत्र के कुड़ुम के रहने वाले नरेश महतो से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से ही साँस और उसके बेटे उसे हमेशा दहेज़ के लिए परेशान किया करते थे। दहेज नहीं देने पर उसकी बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तोपचांची थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है।
इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था
जानकारी के अनुसार 23 मार्च को उसके पति नरेश महतो, सास सोनिया देवी और ससुर सोहन महतो ने पेट्रोल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था। जिसके दौरान उसके इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां रविवार 31 मार्च को उसकी मौत हो गई।
Also read : मेडिकल कॉलेज की चोरी के अपराध में एक सांसद के खिलाफ हुआ केस, जाने कौन है वो सांसद ?
Also read : एक साथ 2 युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार