Ranchi News: कोहरे की मार से अब तक परेशान है यात्री, तीन दिनों से लगातार फ्लाइट की जा रही है रद्द

Suraj Kumar
4 Min Read
फ्लाइट लेट होने से एयरपोर्ट पर पहुंचे हॉकी खिलाड़ियों को भी हुई परेशानी

Ranchi News: पांचवें दिन भी रांची एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट की आवाजाही रद्द की गई । 9 उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। देर रात कई स्थानों में हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी राज्य की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दिन भर हल्की बारिश हुई। इसलिए राज्य की ठंड बढ़ी है। पांचवें दिन भी रांची एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण फ्लाइट की आवाजाही बाधित रही। 9 उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। देर रात कई स्थानों में हल्की बारिश हुई।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों तक राज्य में सुबह में धुंध और आंशिक बादल रहेंगे। इस अवधि में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान बदलने की संभावना बहुत कम है। सुबह 8 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट का परिचालन ठप रहा। सुबह 8:10 बजे पहली फ्लाइट सेवा कोलकाता से रांची आती है। दिन के 12 बजे फ्लाइट करीब 4 घंटे विलंब से उतरा। बाद में अन्य फ्लाइट घंटों की देरी से रांची पहुंचे।

तीन दिन से लगातार फ्लाइट की जा रही रद्द
तीन दिन से लगातार फ्लाइट की जा रही रद्द

राज्य की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में रात का पारा एक से तीन डिग्री गिर गया । दिन में कुछ धूप हुई। रांची का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री था, जो पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री गिर गया। जमशेदपुर और मेदिनीनगर में तापमान 3 से 4 डिग्री गिरा। सबसे ठंडा स्थान चतरा था। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री था। अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। इससे सुबह ठंड और कनकनी बढ़ जाएगी।

Also read: 23 जनवरी को हेमंत सोरेन करेंगे तोरपा का दौरा

फ्लाइट लेट होने से हॉकी टीम खिलाड़ियों की भी बढ़ी परेशानी

शनिवार को देश भर में घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। इसलिए रांची से 3 उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं, 24 घंटे की देरी से विमान रांची पहुंचा। यात्रियों को इससे बहुत परेशानी हुई। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों को भी रांची एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। IndiGo की फ्लाइट 6E5535 सुबह 9.20 बजे, 6E7965 देवघर से रांची और 6E5043 रात 8.00 बजे रद्द रही।

आनेवाली विमानों में देरी

आनेवाली विमानों में देरी
आनेवाली विमानों में देरी
  • दिल्ली-रांची सुबह 9.55 बजे के बजाय दोपहर 2.26 बजे पहुंची
  • मुंबई-रांची सुबह 8.30 बजे की बजाय दोपहर 1.43 बजे पहुंची
  • बेंगलुरु-रांची सुबह 11.25 बजे के बजाय दोपहर 12.26 बजे पहुंची
  • दिल्ली-रांची शाम 4.05 बजे की बजाय शाम 4.31 बजे पहुंची
  • पटना-रांची दोपहर 12.40 बजे की जगह दोपहर 1.24 बजे पहुंची
  • मुंबई-रांची सुबह 11.40 बजे के बजाय दोपहर 12.32 बजे पहुंची
  • मुंबई-रांची दोपहर 3.25 बजे की जगह शाम 4.04 बजे पहुंची
  • भुवनेश्वर-रांची दोपहर 1.00 बजे की जगह दोपहर 3.44 बजे पहुंची
  • कोलकाता-रांची सुबह 8.10 बजे के बजाय दोपहर 12.18 बजे पहुंचा
  • पुणे-रांची सुबह 8.20 बजे के बजाय दोपहर 12.43 बजे पहुंचा
  • लखनऊ-रांची सुबह 9.45 बजे के बजाय दोपहर 12.10 बजे पहुंचा
  • हैदराबाद-रांची सुबह 10.30 बजे के बजाय दोपहर 1.01 बजे पहुंचा
  • चेन्नई-रांची सुबह 10.45 बजे के बजाय दोपहर 12.50 बजे पहुंचा
  • कोलकाता-रांची सुबह 11.10 बजे के बजाय दोपहर 3.37 बजे पहुंचा

Also read: प्राण प्रतिष्ठा के लिए कब हटेगा रामलला के चहेरे से कपड़ा

Categories

Share This Article
Follow:
"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *