Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा में एसडीओ ने 20 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। एसडीओ पारुल सिंह को गुप्त सूचना मिली कि कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्म नगर में एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा रखता है और शहर में इसे बेचता है। जिसके आधार पर एसडीओ पारुल सिंह ने कदमा थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ उस घर में छापेमारी की। जहां से पुलिस को सफलता मिली और करीब 20 किलो गांजा के साथ एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
![Jamshedpur News: आज एक बार फिर 20 किलो गांजा के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 2 20 किलो गांजा](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/20-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8B-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%BE--1024x576.webp)
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति और उसके अन्य साथी ओडिशा से गांजा लेकर आते थे और शहर में गांजा का कारोबार करते है। जिस पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने का प्रयास किया है। प्रशासन का कहना है कि इस फर्जीवाड़े में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। जिसकी प्रशासन तलाश कर रही है और पुलिस ने लोगों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसी सूचना मिलने पर प्रशासन को सूचित करें।
Also Read: जामताड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, साइबर अपराध से जुड़े 7 दर्जन से अधिक लोग हुए गिरफ्तार
Also Read: मुखिया ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, लोगों में छिड़ी बहस