Bokaro: झारखंड के बोकारो के बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में तेनुघाट डैम के ऊपरी मार्ग पर एक अज्ञात महिला का शव झाड़ी में मिला है। शव की बदबू से सुबह मॉर्निंग वॉक करते समय सभी का धियान उस पर गया। डैम के पास झाड़ी में एक शव मिलने से तुरंत सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने बताया की उसकी हत्या कर यहां फेंकने के बाद कोई भाग गया है। उसका पूरा चेहरा अच्छे से नहीं दिख रहा है। पुलिस ने बताया की शव लगभग एक सप्ताह पहले का लगता है। उनका कहना था कि मामले की जांच करके तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
अज्ञात युवती का मिला शव
![Bokaro News: एक बार फिर तेनुघाट में पुलिस को मिला एक अज्ञात युवती का शव 2 तेनुघाट में मिला एक अज्ञात युवती का शव](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%9F-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%95-%E0%A4%85%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%A4-%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B6%E0%A4%B5.webp)
तेनुघाट और पेटरवार मुख्य सड़क के उलगड्डा गांव में पिछले 25 फरवरी को एक अर्धनिर्मित कमरे में जली हुई एक अज्ञात महिला का शव मिला था। अब तक उसकी पहचान भी नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 35 बताई गई थी। तेनुघाट अपराधियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बन गया है। वे घटना को दूसरे स्थान पर करते हैं और शव को तेनुघाट में फेंककर भाग जाते हैं। जब तक दोनों मामले का हल नहीं हो जाता तब तक पुलिस अनुमंडल मुख्यालय को मुश्किल होगी।
Also Read: जिला अध्यक्ष के द्वारा उपायुक्त राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र को भेजा गया
Also Read: बिजली की तार की शिकार हुई महिला से मिलने पहुंचे माकपा नेता राकेश कुमार