Hazaribagh

Hazaribagh News: पुलिस को कन्हारी पहाड़ी के जंगल में नग्न अवस्था में मिली एक लड़की

Hazaribagh: देर रात पुलिस ने हजारीबाग शहर के कनहारी पहाड़ी के जंगल से एक लड़की को बेहोशी की हालत में गिरफ्तार किया। लड़की नग्न थी उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसके शरीर पर मिट्टी का तेल भी छिड़का हुआ था। उसकी हालत को देखते हुए कहा जा रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और अपराधियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए जान से मारने की नियत से उस पर केरोसिन छिड़क दिया है।

लड़की की उम्र करीब 23-24 साल बताई जा रही है। उसे कन्हारी-जगदीशपुर रोड स्थित भेलवाटांड़ जंगल से बरामद किया गया। लड़की को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसके बाद लड़की ने आधे होश में आने के बाद बहुत सी बातें बताई है।

नग्न अवस्था में मिली एक लड़की
नग्न अवस्था में मिली एक लड़की

अर्धबेहोशी की हालत में उसने खुद को खेलगांव, रांची निवासी धीरज सोनी, पिता सोनी कुमारी बताया है। बताया कि वह हजारीबाग कोर्रा के राजकुमार से प्यार करती थी। लड़के ने उसे अपनी मां से मिलवाने को कहा और कन्हारी ले गया। लड़की ने अपने प्रेमी पर कई आरोप भी लगाए हैं। एसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने पर सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा। एसएसपी ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच से ऐसा लग रहा है कि यह रेप का मामला नहीं है।

Also Read: चुनाव के कारण पुरे झारखंड में हुआ अलग अलग दिनों में ड्राई डे घोषित

Also Read: पैसों की छिनातानी में चोट लगने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल

Priyanshu Kumar

मेरा नाम प्रियांशु कुमार है और मैं झारखण्ड के राँची में रहता हूँ। मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 सालो का अनुभव है और मैं Joharupdates में पिछले 4 महीनो से काम कर रहा हूँ साथ ही मैंने हालही में India07 में भी पार्ट टाइम के रूप में ज्वाइन किया हुवा है। आप मुझसे मेरे ईमेल 'priyanshukuma7870@gmail.com' पर कांटेक्ट कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button