Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में रहने वाले अपराधी रवि कुमार ने युवक लव कुमार से पैसो की छिनतई की कोशिश की। देर रात लव कुमार घर लौट रहा था। तभी रवि ने उसने उसे रास्ते में रोक लिया और उससे पैसों की मांग की लेकिन लव कुमार ने इसका विरोध किया।
![Jamshedpur News: पैसों की छिनातानी में चोट लगने से एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल 2 हुआ गंभीर रूप से घायल](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%86-%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%AD%E0%A5%80%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%AA-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%98%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%B2-.webp)
लव ने बताया कि रवि ने एक बड़ा पत्थर उठाया और उसके चेहरे पर दे मारा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लव कुमार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लव कुमार बारीडीह में रहता है और फर्नीचर का काम करता है।
Also Read: आज की 21 अप्रैल 2024 में हो रही झारखंड की ताजा खबरे ‘यहाँ पढ़े’
Also Read: जाने ’22 अप्रैल 2024′ कल का मौसम कैसा रहेगा? (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)