Jamshedpur News: महाशिवरात्रि पर भव्य महाआरती, मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग की पूजा 50,000 श्रद्धालुओं की भीड़

Devkundan Mehta
4 Min Read
महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर में भव्य महाआरती, मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग की पूजा

Jamshedpur: शुक्रवार की शाम जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा और खरकई नदी का संगम स्थल दोमुहानी घाट पर बहुत सारे श्रद्धालु आए। जहां भगवान शिव की 28 फीट की आकर्षक प्रतिमा और प्रसिद्ध गायिका श्रद्धा दास की भजनों से जगह पूरी तरह से भक्तिमय हो गई। इस दौरान नदी की पूजा और स्वर्णरेखा की पूजा की गई। भक्तों ने हर-हर शंभु और भोलेनाथ की जय बोली।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

महाआरती की व्यवस्था

महाशिवरात्रि की भव्य आरती
महाशिवरात्रि की भव्य आरती

स्वर्णरेखा महाआरती शुक्रवार की शाम खरकई नदी के संगमस्थल दोमुहानी में हुई। मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50,000 लोग शामिल हुए। बनारस से आए 21 पुरोहितों ने भव्य आरती की, साथ ही डमरू और शंख की ध्वनि ने भक्तिमय वातावरण बनाया। मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी सुधा गुप्ता ने पहले नदी में पूजा की। बनारस के पुरोहितों के साथ उन्होंने आरती की।

श्रद्धा दास की गीतों ने हंगामा मचा दिया

महाशिवरात्रि

इंडियन आइडल फेम और देश की जानी-मानी गायिका श्रद्धा दास भी अपनी टीम के साथ थी। उनकी प्रस्तुतिएँ भगवान भोलेनाथ पर आधारित थीं। इस दौरान उन्हें सुधा गुप्ता सम्मान भी मिला। श्रद्धालुओं की खास डिमाड पर, उन्होंने हर हर शिव गाने को दो बार गाया, और जेकर नाथ भोले नाथ उ अनाथ गाने पर भी श्रद्धालुओं ने उनका बखूबी साथ दिया।

28 फीट की भोलेनाथ की आकृति और लेजर शो ने लोगों को मोहित किया

शहर के लोगों ने स्वर्णरेखा महासंगम के दौरान भगवान भोलेनाथ की विहंगम 28 फीट की आकृति देखी। इस दौरान विशेष लेजर शो भी आयोजित किए गए। जिसमें म्यूजिक की धुन पर भगवान भोलेनाथ, पार्वती और गणेश की तस्वीर बनाई जाती थी। इस दौरान बहुत अच्छी आतिशबाजी की गई। करीब आधे घंटे तक चली आतिशबाजी ने सभी को आकर्षित किया।

दोमुहानी नदी तट राज्य के लिए एक मिसाल बनेगा: विनय गुप्ता

महाशिवरात्रि

कार्यक्रम के दौरान यजमान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर दोमुहानी नदी तट पर दिन-रात एक कर सीढ़ियां बनाई जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को अब नदी तट पर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। नदियों को बचाने का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी लोगों से कहा। साथ ही कहा कि खरकई और स्वर्णरेखा नदी तटों को सुंदर बनाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किया जाएगा। दोमुहानी नदी तट को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, जो राज्य के लिए एक मिसाल बनेगा।

श्रद्धालुओं ने मोबाइल टॉर्च जलाकर उत्साह व्यक्त किया

स्वर्णरेखा महासंगम के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे लोगों के प्यार से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर इस नवीन शुरुआत को लोगों ने कितना पसंद किया, इसे बताने के लिए मोबाइल का टॉर्च जला देना चाहिए था। भक्तों ने इस दौरान तीन-तीन बार टॉर्च जला कर अपना उत्साह व्यक्त किया।

ये उपस्थित थे

अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, विजय खां, आनंद बिहारी दुबे, राकेश तिवारी, रघुनाथ पांडेय, विजय आनंद मूनका, केके अग्रवाल, संदीप मुरारका, डॉ परितोष सिंह, परविंदर सिंह, पवन तिवारी, सुरेशधारी, राधेश्याम अग्रवाल, मोहन कर्मकार और गुरमित सिंह तोते भी उपस्थित थे।

Also Read:  “बड़ी खबर” कोडरमा से होकर चलने वाली 4 ट्रेनों का अब इन स्टेशनों पर भी होगा ठहराव जाने पूरी खबर ?

Categories

Share This Article
Follow:
मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *