Khunti News : जाने क्या चल रहा खूंटी के राजनीतिक गलियारों में

Suraj Kumar
2 Min Read
BJP ने खूंटी से दूसरी बार अर्जुन मुंडा को किया प्रत्याशी घोषित

Khunti : BJP ने खूंटी से दूसरी बार अर्जुन मुंडा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसके बाद यहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि कांग्रेस उनके खिलाफ किस प्रत्याशी को उतारेगी। गठबंधन ने अभी सीट शेयरिंग का सिद्धांत नहीं बनाया है। कांग्रेस या JMM के प्रत्याशी खूंटी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे, इसका निर्णय नहीं हुआ है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में यह सीट जीती थी। ऐसे में चर्चा है कि कांग्रेस फिर से इस क्षेत्र से उम्मीदवार उतार सकती है।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

BJP , JMM और कांग्रेस के है वहा 2-2 विधायक

खूंटी में 6 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा में कांग्रेस है, तोरपा तथा खूंटी में BJP है, तमाड़ और खरसावां में JMM है।

अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा

कांग्रेस ने खूंटी लोकसभा सीट के लिए कई नाम प्रस्तुत किए हैं। इनमें दयामनी बारला, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तीनों यहां से टिकट की मांग कर रहे हैं। पिछली बार कालीचरण मुंडा ने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था और अर्जुन मुंडा से कड़ी टक्कर दी थी। अर्जुन मुंडा महज 1445 वोटों से जीता।

झारखंड अबुआ ने प्रत्याशी को किया घोषित

अबुआ झारखंड पार्टी ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने खूंटी के पूर्व सांसद जयपाल सिंह मुंडा के बेटे जयंत जयपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। उनका चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है।

Also read : वाहन पलटने से 2 की हुई मौत और दर्जनों युवक हुए घायल

Categories

Share This Article
Follow:
"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *