Khunti : 8 मार्च, 2024, शुक्रवार को झारखंड में एक सड़क हादसा हुआ। खूंटी जिले के अड़की थाना के कोचांग पंचायत में कुरिया बाजार के पास सवारी गाड़ी के पलटने से दो महिला की मौत हुई। खूंटी सड़क दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हुए।
दो महिला की हुई मौत
घटना से जुड़ी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने पर साके गांव के सवारी गाड़ी में महिला पुरुष और संबंधित तोबगा गांव से सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरिया बाजार के पास एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खेत में जाकर पलट गई, जो कुंती सड़क दुर्घटना का कारण था। जिससे साके में रहने वाले 40 वर्षीय नंदी सोय और 18 वर्षीय एतवा सोय की पत्नी चलगी सोय का निधन हो गया।
![Khunti News : वाहन पलटने से 2 की हुई मौत और दर्जनों युवक हुए घायल 2 अड़की थाना](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%85%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE--1024x576.webp)
हादसे में 12 लोग हुए घायल
बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ी में दबाने से गंभीर चोट लगी, जिसके परिणामस्वरूप घटनास्थल पर मौत हुई। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। इस दुर्घटना में 10 से 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उनके परिजनों ने स्थानीय स्तर पर बांदगांव में इलाज कराया।
Also read : पुलिस के अलर्ट के कारण शांतिपूर्ण मनाया गया महाशिवरात्रि का महापर्व