Ranchi: गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव में इंडिया अलायंस की प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन आज (29 अप्रैल) नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। नामांकन दाखिल करते समय राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और मंत्री बसंत सोरेन समेत इंडिया अलायंस के कई प्रमुख नेता उनके साथ रहेंगे। नामांकन के बाद पेपरवाटाड मैदान में चुनावी प्रदर्शन होगा। चुनावी सभा को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य नेता संबोधित करेंगे।
झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट से निर्वाचित विधायक डॉ. सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद 31 दिसंबर 2023 से यह सीट खाली है। अब चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद के हस्ताक्षर से चुनाव अधिसूचना प्रकाशित कर दी गयी है। कल्पना सोरेन ने 28 अप्रैल को अपने ससुर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
Also Read: वाहन अनियंत्रित होकर जा टकराई डिवाइडर से, चालक और खलासी हुए घायल
Also Read: सरकार नहीं दे रही है किसानों को कुआँ खोदवाने पर पैसे