Hazaribagh:- बड़कागांव प्रखंड में इस सीजन में सामान्य से अधिक प्याज का उत्पादन हुआ है। इससे किसानों को अधिक आय होने की उम्मीद है। प्याज का उत्पादन कर किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
बड़कागांव प्रखंड के सफल किसान हरिलाल महतो, मनोहर प्रसाद एवं तपेश्वर कुमार ने बताया कि प्रत्येक किसान ने 10 से 20 कट्ठा में प्याज की खेती की है। ऐसा प्रतीत होता है कि पूरे ब्लॉक में लगभग 500 एकड़ में प्याज लगाया गया है। दो माह पहले प्याज 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। लेकिन प्याज का उत्पादन अधिक हुआ है, इसलिए प्याज की कीमत में गिरावट आयी है. बड़कागांव में प्याज की कीमत 10-15 रुपये प्रति किलो है।
![Hazaribagh News: बड़कागांव के किसान सामान्य से कई गुना ज्यादा प्याज पैदा किये, किसानो के मन हुए गदगद 2 _प्याज का उत्पादन सामान्य से अधिक हुआ है](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%86-%E0%A4%B9%E0%A5%88-1024x576.webp)
प्याज कहां लगाया गया है
प्रखंड के किसानों ने बताया कि बड़कागांव सांढ़-छपरवा में 30 एकड़, पश्चिमी पंचायत में 25 एकड़, पूर्वी पंचायत में 26 एकड़, कांडतरी पंचायत में 60 एकड़, हरली में 40 एकड़, नयाताड़ा पंचायत में 30 एकड़, तलसावर पंचायत में 40 एकड़, आंगो पंचायत में 15 एकड़, चोपदार बलिया में 10 एकड़, नापोकला पंचायत में 20 एकड़, बादाम पी
किसानों की प्रतिक्रिया
सांध गांव के सफल किसान तपेश्वर कुमार, हरिलाल महतो व मनोहर ने बताया कि प्रखंड में प्याज का अधिक उत्पादन हुआ है।किसान दूसरे राज्यों में निर्यात कर सकें, इसके लिए सरकार को आयात की व्यवस्था करनी चाहिए।
Also Read: भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल महीने में 14 दिन बैंक बंद रखने का ऐलान किया