Ranchi:- राजधानी रांची में क्लच लाइफ स्टाइल कपड़े की दुकान में आग लग गयी। क्लच लाइफ स्टाइल टेक्सटाइल स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो गया।
इससे लाखों का नुकसान हो सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह दुकान से धुआं निकलता देखा गया तो आग लगने की सूचना मिली। घटना डोरंडा थाना क्षेत्र की है।
![Ranchi News: क्लच लाइफ स्टाइल कपड़ा दुकान में आग लगने से लाखों के कपड़े जल गये। 2 क्लच लाइफ स्टाइल टेक्सटाइल स्टोर पूरी तरह जलकर राख हो गया।](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%9A-%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AB-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B2-%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%B9-%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%96-%E0%A4%B9%E0%A5%8B-%E0%A4%97%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A5%A4-1024x576.webp)
बताया जाता है कि सुबह करीब पांच बजे दुकान से धुआं निकल रहा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलने के करीब 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। आग इतनी भयानक थी कि एक घंटे के अंदर ही कपड़े की दुकान जलकर खाक हो गयी। गाड़ी पहुंचने से पहले ही दुकान का सामान जल गया। जिससे लाखों रुपए बर्बाद हो गए। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
Also Read: Online Money ट्रांसफर न हो पाने के कारण लोगो के काम हुए ठप, कब होगा चालू?