Jamshedpur: प्राण प्रतिष्ठा और श्री राम लला के आगमन को लेकर अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में हर्ष और उत्साह देखने को मिलता है। देश में कई स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भी मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सुंदरकांड पाठ करके अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले लौहनगरी जमशेदपुर को राममय बनाएगी।
सुंदरकांड के समाप्त होने पर प्रसाद श्रद्धापूर्वक कार्यकर्ताओं और आम जनों को दिया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को साकची जिला भाजपा कार्यालय में 11 मिट्टी के दिये, 11 बाती और एक राम ध्वज भेंटकर मकर सक्रांति के दिन 14 जनवरी से 20 जनवरी तक लगातार 7 दिनों तक प्रत्येक दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भाजपा कार्यकर्ता लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीपावली मनाने का आह्वान किया जाएगा।
![Jamshedpur News: शुरू होगा भव्य आयोजन, भाजपा के प्राण प्रतिष्ठा के दिन करेगी भव्य धार्मिक अनुष्ठान... 2 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%8B%E0%A4%A6%E0%A5%80--1024x640.jpg)
शनिवार शाम तक, भाजपा जमशेदपुर की सभी तैयारियां पूरी हो गईं, जिसमें सुंदरकांड पाठ का आयोजन और दीपक, बाती और धर्मध्वज का व्यापक वितरण शामिल था।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि रविवार को होने वाले सुंदरकांड पाठ को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। ख्याति प्राप्त पुरोहित पंडित अभिषेक पाठक और मानस सत्संग समिति संगीतमय सुंदरकांड पाठ करेंगे। सुंदरकांड पाठ के विधिवत समापन के बाद भक्तों को खिचड़ी भोग और दही-चूड़ा का श्रद्धापूर्वक वितरण किया जाएगा।
![Jamshedpur News: शुरू होगा भव्य आयोजन, भाजपा के प्राण प्रतिष्ठा के दिन करेगी भव्य धार्मिक अनुष्ठान... 3 अध्यक्ष गुंजन यादव](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95-%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%B5%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%9B%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B6-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8-1-1024x640.jpg)
साथ ही, शहर के रामभक्तों को 14 से 20 जनवरी तक लगातार सात दिनों तक पश्चिम बंगाल के बलरामपुर से मिट्टी के दीपक, बाती और धर्मध्वजा भेंटकर राम ज्योति की लौ जलाने का अनुरोध किया जाएगा। उन्हें बताया गया कि जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम को लेकर बड़ी साज-सज्जा की गई है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा और रामभक्तों से अनुरोध किया है।
Also Read: NH पर ट्रको की टंकी से डीजल चोरी, 900 लीटर डीजल व चोरी के सामान सहित ट्रक जब्त…