जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुंडा को जयंती पर मंत्री-विधायक सहित कई ने दी श्रद्धांजलि

Tannu Chandra
3 Min Read
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Jamshedpur: जमशेदपुर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सरयू राय और जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी। मंत्री और उपायुक्त के सामने बिरसा सेवा दल पंचायत समिति और विकास स्वलंबी सहकारी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Whatsapp Group Join
Instagram Join

झारखंड को स्वस्थ बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सभी लोग भगवान बिरसा मुंडा को अपने देवता की तरह पूजते हैं। अंग्रेजों के खिलाफ उनकी बहादुरी कभी नहीं भूली जा सकती। 1897 से 1900 के बीच अंग्रेजों का विलय हुआ, जो अविश्वसनीय और ऐतिहासिक था। इसके बाद से आजादी का संघर्ष चरम पर पहुंच गया। आज भी, हम सब भगवान बिरसा मुंडा के साहस और उनमें छिपी हुई दैवीय शक्ति को नमन करते हैं और पूजते हैं। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में समृद्ध और स्वस्थ झारखंड की ओर हम चल रहे हैं।

- Advertisement -

झारखंड में समावेशी विकास की रेखा बनाना आवश्यक है

विधायक सरयू राय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मानवता का उत्थान किया था। वर्तमान समय में भगवान बिरसा मुंडा के सिद्धांतों और आदर्शों को कैसे लागू किया जाए, इस दिशा में कार्य करना आवश्यक है। यह किसी दल या व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरी तरह से मानवता के लिए है। आज झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए 23 साल के अनुभव से एक नई रेखा खींची जानी चाहिए, जो विकास मूलक हो। झारखंड में आंदोलनात्मक मुद्रा से अलग एक समावेशी विकास की रेखा खींचना जरूरी है। दो वर्ष बाद राज्य के गठन का बीसवां वर्ष होगा. इस दौरान, राज्य अपनी क्षमता दिखाएगा कि सही विचारधारा और नियत से विकास को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कई अध्यक्ष रहे मौजूद

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी
जमशेदपुर : भगवान बिरसा मुंडा को जयंती पर मंत्री-विधायक सहित कई ने दी श्रद्धांजलि 3

जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाए। बिरसा मुंडा के विचारों को लागू करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, डीसीएलआर रविन्द्र गागराई, उप नगर आयुक्त जेएनएसी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी ने भी माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके चरणों में नमन किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *