Weather Update: होली के शुभ अवसर पर बारिश की आशंका, झारखंड के इन जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Devkundan Mehta
2 Min Read
होली के शुभ अवसर पर बारिश की आशंका, झारखंड के इन जिलों में बारिश, वज्रपात का अलर्ट

Weather Update: बीते 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची में दिनभर तेज धूप रही और कहीं भी बारिश या वज्रपात नहीं हुआ। अन्य जिलों में भी यही हुआ। लेकिन सोमवार को होली पर मौसम अचानक बदल गया और कुछ जिलों में बादल छा गए। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं, मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बना हुआ है। इस कम प्रेशर के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, इसलिए आज लोगों को वज्रपात को लेकर बहुत सतर्क रहना चाहिए।

Whatsapp ChannelJoin
TelegramJoin

इन जिलों में बारिश और वज्रपात होगा

इन जिलों में बारिश और वज्रपात होगा
इन जिलों में बारिश और वज्रपात होगा

आज राज्य के गुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़, सिमडेगा, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश हो सकती है। वहीं, इन जिलों में वज्रपात पर येलो अलर्ट जारी है, जिसका अर्थ है कि लोगों को वज्रपात से थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।

आज का तापमान

गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में कम से कम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस है। तापमान गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज में 33 से 35 डिग्री सेल्सियस है, जबकि न्यूनतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस है। सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में अधिकतम 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान हो सकता है।

Also Read: होली को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट पर, हुड़दंगाई करने वालों को मिलेगा स्पेशल होली ट्रीटमेंट

Categories

Share This Article
Follow:
मेरा नाम देवकुंदन मेहता हैं, मैं झारखण्ड राज्य का निवासी हूँ। मैं एक Content Writer, Creator, Editor और Student हूँ। यहाँ JoharUpdates पर अपनी लिखने की कला को प्रदर्शित करने के लिए पार्ट टाइम न्यूज़ लिखता हूँ। मैं कोडरमा जिले का निवासी हूँ इसलिए अपने आस-पास के जिलों के न्यूज़ को कवर करता हूँ। मझे न्यूज़ भेजने या मुझसे जुड़ने के लिए आप मुझे मेरे ईमेल "dkdevkundan@gmail.com" पर ईमेल कर सकते है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *