Palamu: एक बहुत ही बड़ा मामला सामने आया है। पड़वा थाना क्षेत्र के ग्रामीण बैंक में दिनदहाड़े हथियार के बल पर पांच लाख रुपये की लूट हो गयी है। इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी तुरंत बाइक से भाग गए। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की है।
बैंक से 5 लाख रूपये लूट लिए गए
![Palamu News: दिनदहाड़े ग्रामीण के बैंक में हुई डकैती, हथियार दिखा कर लुटे लाखो रूपए 2 कुछ इसी तरह हथियार के बल पर लुटे गए बैंक से पैसे](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/1234-1024x576.webp)
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे कर्मचारियों ने बैंक खोला। बैंक कर्मियों को उसी समय दो अपराधी ने बंधक बनाकर बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने लूट की घटना की। बाद में बाथरूम में बैंक कर्मियों का शोर सुनकर अन्य लोगों ने दरवाजा खोला। पड़वा थाने की पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Also Read: चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह ने 21 जून को गया में बैठक का किया ऐलान
Also Read: आचार संहिता लागू होने के बाद भी रांची के इस जगह पर नजर आई हेमंत सोरेन की पोस्टर