Ranchi News: चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह ने 21 जून को गया में बैठक का किया ऐलान
Ranchi: 21 जून को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय समिति की बैठक होगी। चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह ने इस बार की जानकारी प्रेस बयान में दी। अशोक सिंह ने बताया कि गया के बीएड कॉलेज में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद की बैठक होगी। पुरे भारत भर से राष्ट्रीय समिति से जुड़े लोग इस बैठक में भाग लेंगे।
चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा एक पूरी तरह से सामाजिक संस्था है—अशोक सिंह
अशोक सिंह ने कहा कि अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा एक पूरी तरह से सामाजिक संस्था है। इस संगठन के मंच से किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष में बोलना, बैठक करना या चुनाव में इस बैनर का उपयोग करना गैरकानूनी होगा। उसने कहा कि 7 अप्रैल को रांची में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रीय महासभा के नाम से कुछ लोग मिलकर राजनैतिक लाभ उठाने वाले हैं।
सितंबर में कार्यक्रम भी इसी बैनर के तहत होने की खबर है। अभिषेक सिंह ने इस बैठक और कार्यक्रम को पूरी तरह से अवैध बताया। साथ ही उन्होंने पत्र के माध्यम से निर्वाचन आयोग और निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी से शिकायत करने की बात कही है।
Also Read: 22 मार्च 2024 का पंचांग, आज शुक्र प्रदोष व्रत का मुहूर्त, राहुकाल, योग और आज की शुभ तिथियां जाने?
Also Read: छह से नौ डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका, झारखंड में छाए रहेंगे बादल