Giridih: झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धरम पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह के स्थानीय लोगों और जेएमएम के कार्यकर्ताओ और नेताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाले 20 मई को गांडेय विधानसभा का उपचुनाव भी होना है। अनुमान लगाया गया है की कल्पना सोरेन शायद झामुमो की उम्मीदवार बन जाएगी। उसी को लेकर गांडेय विधानसभा के दौरे पर कल्पना सोरेन निकली हुई है।
कल्पना सोरेन
![Giridih News: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन आज गिरिडीह पहुंची, JMM कार्यकर्ताओं द्वारा शानदार स्वागत 2 अनुमान लगाया गया है की कल्पना सोरेन शायद झामुमो की उम्मीदवार बन जाएगी। उसी को लेकर गांडेय विधानसभा के दौरे पर कल्पना सोरेन निकली हुई है।](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A6-%E0%A4%9D%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%89%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A6%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A4%A8-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%97%E0%A5%80-1024x576.webp)
Also Read: झारखंड में BJP पार्टी को लगा बड़ा झटका, मांडू के विधायक जेपी पटेल जुड़े कांग्रेस में
कल्पना सोरेना का भव्य स्वागत बेंगाबाद चौक, घुठिया, चपुआडीह, झलकड़िहा और डाकबंगला में हुआ। कल्पना सोरेन ने लोगों से बातचीत की। बेंगाबाद पहुंचते ही कल्पना सोरेन ने सिद्धू कान्हु पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में उन्होंने पूर्व विधायक सालखन सोरेन की समाधि पर मलयर्पण कर उनकी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक सालखन सोरेन की पत्नी से भी मुलाकात की और उनका आशिर्वाद लिया।
Also Read: कोडरमा में हुवी बैठक में RJD के नेता अवधेश सिंह यादव ने मोदी जी को गोली मारने की बात ‘Video’