Ranchi: झारखण्ड की राजनीती में BJP और कांग्रेस पार्टी के बिच आपस में झटका देने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। एक तरफ JMM पार्टी के सीता सोरेन को भाजपा के कांग्रेस सहित अनेक पार्टी को झटका दिया है। उसके दूसरे ही दिन कांग्रेस ने पलटवार करके BJP को बड़ा झटका दिया। मांडू विधानसभा से भाजपा विधायक जेपी पटेल BJP छोड़ कर कांग्रेस में जुड़ गए। लोकसभा चुनाव के पहले जेपी पटेल का BJP पार्टी छोड़ना बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है।
मांडू से संभाल रहें पिता की राजनीतिक विरासत
![Ranchi News: झारखंड में BJP पार्टी को लगा बड़ा झटका, मांडू के विधायक जेपी पटेल जुड़े कांग्रेस में 2 मांडू से संभाल रहें पिता की राजनीतिक विरासत](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%82-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%95-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%A4-1024x576.webp)
यह ध्यान देने योग्य बात है कि जेपी पटेल झारखंड की राजनीति में कुर्मी पॉलिटिक्स का एक प्रमुख चेहरा है। जिसका पुत्र टेकलाल महतो है और दामाद झामुमो नेता मथुरा महतो है। जेपी पटेल आज मांडू विधानसभा में टेकलाल महतो की विरासत है। 2009 में टेकलाल महतो के बाद जेपी पेटल दो बार 2014 और 2019 में मांडू से विधानसभा पहुंचे।
हाल ही में जेपी पटेल को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन कुछ झारखंड के नेताओं ने इसका तीव्र विरोध किया जिसके कारण भाजपा नेतृत्व को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। जेपी पटेल ने उसके बाद से ही सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चा की है। जेपी पेटल का लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इस तरह भाजपा को अलविदा कहना पार्टी के लिये वास्तव में एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
Also Read: अचानक धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे के बगल वाले जंगल में लगी भयानक आग, हज़ारो पेड़ जल कर राख