Jamshedpur

घर में चोरी करने के आरोप में दो मजदूर गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने गहनों की चोरी करने के आरोप में दो कामगारों को गिरफ्तार किया है। दाईगुटू का राहुल मांडी और सीतारामडेरा का सूरज कुमार साव गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सोने की चेन और अंगूठी बरामद की हैं।

मो. अली अकबर ने इस बारे में थाना में शिकायत की थी। अली अकबर ने कहा कि आजादनगर रोड नंबर एक से घर शिफ्ट करते समय उनके घर से गहनों की चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर में चोरी करने के आरोप में दो मजदूर गिरफ्तार
घर में चोरी करने के आरोप में दो मजदूर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button