Dhanbad: सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहनबाजार भाटडीह मोड़ के निकट झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे सुदामडीह न्यू माइंस निवासी संतोष सिंह, एक बीसीसीएल कर्मचारी, गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही बहुत से स्थानीय लोग जुट गए।
नाराज लोगों ने ट्रक चालक को बुरी तरह पीटा। घायल कोलकर्मी को तुरंत स्थानीय नर्सिग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर किया। सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस आ गई। क्षतिग्रस्त ट्रक और बाइक को जप्त कर लिया गया है।
![Dhanbad News: ट्रक के धक्के से घायल हुआ युवक, ग्रामीणों ने की चालक की पिटाई 2 संतोष अपनी पुत्री के साथ बाइक पर धनबाद जा रहे थे](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8B%E0%A4%B7-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%95-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%87-%E0%A4%A5%E0%A5%87-1024x576.webp)
Also read : JSSC के बाद अब BPSC का भी पेपर हुआ लीक ‘छात्र भड़के’
चालक को गिरफ्तार कर थाने भेजा गया। घटना के अनुसार, ट्रक सिंदरी से झरिया की ओर जा रहा था। संतोष अपनी पुत्री के साथ बाइक पर धनबाद जा रहे थे। बाईक को ट्रक को बाई ओर से ओवरटेक करते समय ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे पुत्री सहित संतोष गिर गया। बाल बाल बच गए हैं।
Also read : बिजली की नंगी तार गिरी बीच सड़क बना दुर्घटना होने का दर