Simdega News: अस्पताल के बाहर दिया एक माँ ने अपने बच्चे को जन्म
Simdega: झारखंड सिमडेगा में सदर अस्पताल के डॉक्टर की गलती से जा सकती थी एक माँ और उसके बच्चे की जान। एक गर्भवती महिला ने दिया सदर अस्पताल के बाहर अपने बच्चे को जन्म।
सिमडेगा सदर अस्पताल
झारखंड सिमडेगा के क्रुशकेला में रहने वाले पुनीत दुबे की गर्भवती पत्नी को अचानक से लेबर पेन होने लगा तो उसने अपनी पत्नी को लेकर तुरंत सदर अस्पताल आ गया। वहा मजूद डॉक्टर को जब पता चला की इसका पहला बच्चा ऑपरेशन से हुआ तब डॉक्टर ने उसे तुरंत रिम्स रेफर कर दिया और बोला की बच्चे की हालत बहुत नाजुक है। तब पुनीत ओर उसकी पत्नी सदर अस्पताल के गेट पर एंबुलेंस का इंतजार करने लगे और उसी दौरान महिला के तेज दर्द होने लगा फिर उसी टाइम महिला ने सदर अस्पताल के गेट पर अपने बच्चे को जन्म दिया।
Also Read: पुल से गुजर रहे युवक ने अचानक से लगाई पुल से छलांग
Also Read: तेंदुआ के दिखने से हाई अलर्ट पर दिखी प्रशासन