Aaj ka panchang: 25 मार्च 2024 आज फाल्गुन पूर्णिमा, दोल पूर्णिमा, धुलेंडी और लक्ष्मी जयंती है। आज रंगों की होली है। आज परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलने से पहले श्रीकृष्ण को गुलाल अर्पित करें। माना जाता है कि यह बेरंग जीवन में खुशी लाता है। आज गणपति को हरा गुलाल चढ़ाएं, ताकि उनकी विवाह की इच्छा पूरी हो।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज होली के दिन सुबह-सुबह एक पात्र में हल्दी घोलकर या पीले रंग का गुलाल मुख्य द्वार के दोनों कोनों पर छिड़कें, इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं। आइए जानें आज का पंचांग, राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार और शुभ मुहूर्त।
25 मार्च 2024 का पंचांग
तिथि | पूर्णिमा (25 मार्च 2024, दोपहर 12.29, इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू) |
पक्ष | शुक्ल |
वार | सोमवार |
नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी |
योग | वृद्धि |
राहुकाल | सुबह 07.36 – सुबह 09.28 |
सूर्योदय | सुबह 06.05 – शाम 06.20 |
चंद्रोदय | शाम 06.28 – चंद्र अस्त नहीं |
दिशा शूल | पूर्व |
चंद्र राशि | कन्या |
सूर्य राशि | मीन |
25 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04.31- सुबह 05.18 |
अभिजित मुहूर्त | दोपहर 11.48- दोपहर 12.37 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 06.19 – शाम 06.42 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02.15 – दोपहर 03.04 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 11.49 – प्रात: 12.36, 26 मार्च |
Also Read: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया भाषण, जाने उन्होंने क्या कहा?
25 मार्च 2024 अशुभ मुहूर्त
यमगण्ड – सुबह 10.40 – दोपहर 12.12
अडाल योग – सुबह 06.05 – सुबह 10.38
गुलिक काल – दोपहर 01.44 – दोपहर 03.16
25 मार्च 2024 की लकी राशियां
![Aaj Ka Panchang: आज रंगो की होली है, यहाँ जाने होली के मुहूर्त, राहुकाल, योग, और आज की लकी राशियां 2 25 मार्च 2024 की लकी राशियां](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/25-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9A-2024-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82-1024x576.webp)
- कर्क राशि – व्यापारियों को अपने प्रोफेशनल पार्टनर्स के साथ रिश्तों को और मजबूत करने का मौका मिलेगा।
- वृषभ राशि – वृषभ राशि वालों को उधार दिया धन वापस मिलेगा. जिस काम को करने की योजना बनाई है उसमें सफलता मिलेगी।
- तुला राशि – घर के बड़े बुजुर्गों का साथ आपकी कोई बड़ी परेशानी दूर करेगा।
होली पर गुलाल का उपाय
गाय में 33 कोटि देवता वास करते हैं. ऐसे में आज सबसे पहले गोमाता के चरणों में गुलाल डालकर उनका आशीर्वाद लें और उसके बाद उन्हें घर में बनी पहली रोटी,मीठी पूड़ी या मालपुआ खिलाएं. मान्यता है इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
Also Read: होली को लेकर कोडरमा पुलिस अलर्ट पर, हुड़दंगाई करने वालों को मिलेगा स्पेशल होली ट्रीटमेंट