Giridih News: कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के खिलाफ दिया भाषण, जाने उन्होंने क्या कहा?
Giridih: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी सभी नेता अपने पार्टी को जितने में लग चुके है। जानकारी के अनुसार गिरिडीह के कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शमसेर आलम ने गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय की प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बोला की नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की सरकार को ख़त्म करना चाहती है। शमसेर आलम ने कहा कि ED नरेंद्र मोदी के इशारे पर नाचती है।
जिसके चलते लगातार विपक्षी दल के नेता ग्रिफ्तार हुए जा रहे है। उन्होंने बोला की बिना कोई साबुत के ही सारे नेता ग्रिफ्तार हो रहे है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा की बगैर आरोप साबित किए ही सीएम केजरीवाल को ईडी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके कारण आम जनता पार्टी के सभी नेताओं के चरित्र पर दाग लग गया है। बताया जा रहा है की सौ करोड़ के शराब घोटाले के मामले में ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।
लेकिन भाजपा को इस मामले में 50 करोड़ रूपए चंदा के रूप में प्राप्त हुआ है। जिसके कारण भाजपा का नेता चुप पड़े बैठे है। कांग्रेस नेता ने कहा की देश को बचाने लिए अबकी बार मोदी की सरकार को आने से रोकना होगा। क्योंकि अगर मोदी की सरकार फिर से आई तो देश का संविधान खतरे पड़ सकता है। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, मदन विश्वकर्मा, राजेश तुरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
Also Read: 27 मार्च तक मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की कमी को दूर करेंगे भारत निर्वाचन आयोग