Jharkhand: आज (21 अप्रैल) रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में भारत एलायंस की उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन किया गया है। जो झारखंड की राजनीति का सुपर संडे है। उलगुलान न्याय रैली में कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल दूसरी बार एक साथ मंच पर नजर आएंगी और उनके साथ वहाँ मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, लालू प्रसाद समेत कई दिग्गज नेता भी पहुंचेंगे।
इंडिय गठबंधन रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है। रैली में लाखों लोगों के शामिल होने का दावा भी किया गया है। प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय महारैली के लिए मंच और पंडाल बना दिया गया हैं। इस रैली के लिए वहाँ बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। जेएमएम का दावा है कि महारैली में झारखंड, बंगाल, ओडिशा और बिहार से लाखों की संख्या में इंडिया एलायंस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
![Jharkhand News: आज के इस महारैली में आने वाले है इंडिया गठबंधन के बहुत से दिग्गज नेता 2 इंडिया गठबंधन के सभी दिग्गज नेता](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/04/%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%97%E0%A4%A0%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A7%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A4%9C-%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE-.webp)
ऐसे में रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल और सर्किट हाउस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी जगहों की सुरक्षा के लिए 2,000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। रूट भी निर्धारित कर दिए गए हैं। रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि महारैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। राज्य के बाहर से आने वाले वीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए होटल से लेकर रैली स्थल तक जवानों को तैनात किया गया है और सभी प्रकार के यातायात के लिए भी अलग व्यवस्था बनाई गई है।
Also Read: 10वीं में अधिक नंबर लाने पर दोस्त ने फोड़ा सिर
Also Read: चुनाव के कारण पुरे झारखंड में हुआ अलग अलग दिनों में ड्राई डे घोषित