Jamshedpur: आज शाम पांच बजे से जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय गोलमुरी में वार्षिक आमसभा सह चुनाव होगा। एसके सिंह ने 16 जनवरी को एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उसी बैठक में संगठन के वर्षिक सत्र 2024-2027 के लिए एक नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। उसी दिन योगेश त्रिवेदी और संजय कुमार राय को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया। 22 जनवरी से, कार्यकारणी समिति के चुनाव के लिए फॉर्म गोलमुरी कार्यालय में उपलब्ध कराया गया था।
जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव
![Jamshedpur News: आज होने जा रहा है जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव 2 जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/02/%E0%A4%86%E0%A4%9C-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%AB%E0%A5%87%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%8F%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%8F%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B5-1024x576.webp)
24 कार्यकारी सदस्यों का चुनाव होगा। एक व्यक्ति इसमें सिर्फ एक पद के लिए उम्मीदवार हो सकेगा। वर्तमान में एसोसिएशन में 89 सदस्य हैं और सभी उत्साहित हैं कि चुनाव होगा। चुनाव से पहले कोई नया सदस्य नहीं मिलेगा। चुनाव के बाद, जो सदस्य जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन में शामिल होना चाहते हैं, वे नई कार्यकारिणी समिति से सदस्यता लेंगे। संगठन कार्यालय में सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे पिछले वर्ष का सदस्यता शुल्क जमा करें।अगर इन सभी पदों पर एक ही व्यक्ति का आवेदन आता है, तो आम सभा में नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा।
Also Read: हत्या के मामले में 9 पर हुआ केश, 3 आरोपी को आज भेजा जायेगा जेल