Politics News: आज बीजेपी और कांग्रेस के दो बड़े नेता करेंगे नामांकन पत्र दाखिल, देखे कौन है वो नेता
Politics: 23 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन मुंडा नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अर्जुन मुंडा के नामांकन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रोड शो करेंगे। रक्षा मंत्री दोपहर 1:10 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे खूंटी में एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सुबह 11 बजे खूंटी कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। वहां से नामांकन के लिए श्री मुंडा के साथ समाहरणालय जायेंगे। वह सुबह 11:40 बजे खूंटी के पतरा मैदान में रोड शो करेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा भी आज 23 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान स्थानीय को-ऑपरेटिव मैदान से समाहरणालय तक रोड शो निकाला जायेगा। इसके बाद कालीचरण मुंडा नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहेंगे। मंगलवार को दोनों प्रमुख दलों के एक साथ नामांकन से खूंटी का माहौल गरम रहेगा।
Also Read: जाने हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी पर क्या बोले चंपई सोरेन, देखें वीडियो