Chatra

Chatra News: चतरा में चल रहा ओवर लोड ट्रक एवं हाइवा, बड़ी घटना होने का संदेह

Chatra: वाहनों का परिचालन शाम सात बजे से शुरू होकर पूरी रात चलता रहता है। हंटरगंज सहित चतरा सदर प्रखंड में भी भारी वाहनों का संचालन हो रहा है।

इन दिनों चतरा जिले में यातायात नियमों को ताक पर रखकर वाहनों का संचालन  हो रहा है। ओवरलोड पत्थर से भरे ट्रक और हाइवा चल रहे हैं। जिससे बड़ी दुर्घटना की हमेशा आशंका रहती है। ओवरलोड वाहनों को पास करते समय लोग भयभीत रहते हैं। पत्थर काफी ऊपर तक भरा रहता है। तिरपाल से भी ढंका नहीं रहता। जिससे पत्थर गिरने का खतरा रहता है।ओवरलोड ट्रक और हाइवा धड़ल्ले से चल रहे हैं। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों का मनोबल बढ़ा है।

हंटरगंज प्रखंड में सबसे अधिक पत्थर लदा हाइवा चल रहे हैं। वाहनों का परिचालन शाम सात बजे से शुरू होकर पूरी रात चलता रहता है। हंटरगंज सहित चतरा सदर प्रखंड में भी भारी वाहनों का संचालन हो रहा है। परिवहन विभाग जानता भी नहीं है। लोगों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से ओवरलोड वाहनों को चलाने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

बड़ी घटना होने की संदेह
बड़ी घटना होने की संदेह

Also read: फिर एक बार कोहरे की मार, रांची एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट रद्द और कई घंटो लेट

चलती हाइवा से गिरते है बड़े बड़े पत्थर

ओवरलोडेड वाहनों के कारण सड़क किनारे रहने वाले लोग हमेशा डर में रहते हैं क्योंकि ओवरलोडेड वाहनों से सड़क पर पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे सड़क खराब हो जाती है और कई बार लोग बाल-बाल बचे हैं।

DTO ने के बोला

जिला परिवहन  इंदर कुमार ने कहा कि वाहन चलाने की जागरूकता सिर्फ यातायात नियमों का पालन करने से मिलती है। ओवरलोडेड पत्थर लदा हाईवा की जांच होगी। ऐसा करने वाले हाईवा का मुकदमा चलेगा। जुर्माना लगेगा।

Also read: फिर एक बार कोहरे की मार, रांची एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट रद्द और कई घंटो लेट

Suraj Kumar

"मैं सूरज कुमार, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, पिछले कुछ महीनो से "JoharUpdates" में न्यूज़ राइटर के रूप में कार्यरत हूँ। मैंने विनोभा भावे यूनिवर्सिटी से B.com किया हुवा है, और मुझे कंटेंट लिखना अच्छा लगता है इसलिए मैं इस वेबसाइट की मदद से अपने लिखे न्यूज़ को आप तक पंहुचाता हूँ। Email- suraj24kumar28@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button