Ranchi : अधिक कोहरे के कारण विमान भी लेट रहे हैं। अलग-अलग शहरों के लिए बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले कई विमान रद्द कर दिए गए। अब तक सात विमान रद्द हो चुके हैं और छह अन्य विमान अभी भी उड़ान नहीं कर रहे हैं। टिकट के पैसे यात्रियों को अभी तक नहीं दिए गए हैं।
अधिक कोहरे के कारण बिरसा मुंडा रांची एयरपोर्ट से दूसरे शहरों की उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसमें कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु रांची से दिल्ली,के लिए विमान सेवाएं शामिल हैं। किन्तु भुवनेश्वर, हैदराबाद, लखनऊ और अन्य शहरों के लिए विमान देरी से उड़ान भरेंगे क्योंकि यह सभी विमान अब तक रांची एयरपोर्ट नहीं पहुंचे हैं।
अभी तक 7 विमान रद्द कर दिए गए
अब तक 7 विमान रद्द हो चुके हैं और छह अन्य विमान अभी भी उड़ान नहीं कर रहे हैं। वहीं, एयरपोर्ट पर पैसंजर की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन पैसंजर के टिकट फिलहाल वापस नहीं दिए गए हैं। बाद में उन्हें किया जाएगा।
![Ranchi News: फिर एक बार कोहरे की मार, रांची एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट रद्द और कई घंटो लेट 2 फ्लाइट रद्द और कई घंटो लेट](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/01/%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A6-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%98%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A5%8B-%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9F-1024x640.jpg)
पैसंजर में है गुस्सा
यात्रियों ने भी पूरी जानकारी नहीं मिलने से नाराजगी व्यक्त की। रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 1300 मीटर की विजिविलिटी की आवश्यकता होती है, जबकि पांच सौ मीटर तक की विजिविलिटी पर्याप्त नहीं है। विमान अब सामान्य होने के बाद ही उड़ान भर सकेंगे।
Also read: स्कूल व कॉलेज के बच्चे टेक्नोलॉजी का उपयोग तो कर रहे, लेकिन उनमें से 60% इंग्लिश तक नहीं पढ़ पाते