Bokaro: बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति ने पांच वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बनाया। यह बुधवार दोपहर की घटना है। बच्ची के चिलाने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहाँ जुट गए। जरीडीह थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बच्ची की मां ने एक लिखित पत्र में अपना दर्द व्यक्त किया।
याचिका में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची दोपहर को घर के पास तालाब किनारे खेल रही थी। उस समय बालीडीह थाना क्षेत्र के नरकरा में रहने वाला पीरू हांसदा मछली पकड़ने के लिए तालाब पर पहुंचा। जो मूल रूप से चायबासा का निवासी है। तालाब किनारे खेलती मेरी बच्ची पर उक्त व्यक्ति की नजर पड़ी। इसके बाद उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया।
आरोपी पुलिस हिरासत में है
![Bokaro News: अधेड़ इंसान ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मामला जरीडीह थाना का है 2 इस घटना को अंजाम दिए गए व्यक्ति को पुलिस ने अभी हिरासत में रखा है।](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/%E0%A4%87%E0%A4%B8-%E0%A4%98%E0%A4%9F%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%97%E0%A4%8F-%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%A4-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%96%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4--1024x576.webp)
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मैं और मेरे आसपास के लोग भागते हुए वहाँ पहुंच गए। उस समय पिरु हांसदा गोद में लिए बच्ची को दबोचा हुआ था। मेरी बच्ची लहूलुहान थी। इस घटना के सम्बन्ध में जरीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। आरोपी को फिलहाल पुलिस हिरासत में रखा गया है। कानून पूरी तरह से इमानदारी से कार्य करेगा।
Also Read: मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रही बीमारियां, विभाग ने किया अलर्ट
Also Read: फेमस क्रिकेटर MS Dhoni से करोड़ों की धोखाधड़ी, कोर्ट द्वारा आरोपियों को भेजा गया नोटिस