Ranchi: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) से बिजनेस में करोडो की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रांची की एक अदालत ने बुधवार को धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के पूर्व बिजनेस पार्टनर्स को नोटिस जारी किया है। यह समन जारी करने का आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने पारित किया था।
Also Read: मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रही बीमारियां, विभाग ने किया अलर्ट
![Ranchi News: फेमस क्रिकेटर MS Dhoni से करोड़ों की धोखाधड़ी, कोर्ट द्वारा आरोपियों को भेजा गया नोटिस 2 MS Dhoni से करोड़ों की धोखाधड़ी](https://joharupdates.com/wp-content/uploads/2024/03/MS-Dhoni-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A7%E0%A5%8B%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A5%80--1024x576.webp)
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिकेटर के वकील ने यह बताया कि धोनी ने क्रिकेट अकादमियों की स्थापना के कॉन्ट्रेक्ट का सम्मान नहीं करके लगभग ₹16 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था।
धोनी के अधिवक्ता दयानंद सिंह ने पीटीआई को बताया कि अक्टूबर 2023 में एक कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Also Read: ED द्वारा आज सुबह पुलिस अधिकारी मीरा सिंह के ठिकानों पर हुई रेड